इंदौर जिले में औद्योगिकरण के द्वारा महिलाओं के परिवार पर होने वाले परिवर्तन का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.18848/pepkgy51Abstract
प्रस्तुत लघु शोध अध्ययन ‘‘इंदौर जिले में औद्योगिकरण के द्वारा महिलाओं के परिवार पर होने वाले परिवर्तन का अध्ययन’’ पर लघु शोध अध्ययन को पूर्ण किया जाएगा। इस लघु शोध अध्ययन के अंतर्गत इंदौर जिले में जितने भी औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं के परिवारों पर कई प्रकार के परिवर्तन दिखाई दे रहे है। जिसमें इनकी परिवार की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही हैं, साथ ही ये सशक्त भी हो रही हैं, आत्मनिर्भर भी हो रही है, ये इनके स्वयं के निर्णय भी ले रही हैं आदि ऐसी कई प्रकार के परिवर्तन हैं, जो इन महिलाओं में स्पष्ट रूप से देखे जा सकते है। आज ये महिलाऐं उनके स्वयं के खर्च उठा रही हैं, घर में परिवार को संभाल रही हैं। इंदौर जिले में तेजी से होते औद्योगिकीकरण (प्दकनेजतपंसप्रंजपवद) का परिवारिक संरचना, जीवन शैली और सामाजिक ताने-बाने पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यहाँ पिछले कुछ वर्षों में 15 से अधिक नए इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित हुए हैं और 700 से अधिक नई इकाइयां सक्रिय हैं, जिसने कृषि-आधारित समाज को औद्योगिक समाज में बदला है।





